क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, तीन विधायकों को निलंबित किया
राज्यसभा चुनाव। में क्रास वोटिंग को लेकर कांग्रेस ने सख्त एक्शन लिया है। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) ने दल-विरोधी गतिविधियों के आरोप में अपने तीन विधायकों को निलंबित कर दिया है। कांग्रेस ने रमेश जेना, दशरथी गमंगो और सोफिया फिरदौस के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। ओपीसीसी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीनों विधायकों को भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करके पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने और पार्टी की विचारधारा के विरुद्ध कार्य करने का दोषी पाया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी 3 विधायक किए निलंबित
कांग्रेस ने कहा कि ऐसे कार्यों से न केवल दलीय अनुशासन का उल्लंघन हुआ है, बल्कि पार्टी के हितों को भी ठेस पहुंची है। इस दुर्व्यवहार का गंभीर संज्ञान लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है। पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष सुजीत पाधी ने मंगलवार को जारी एक प्रेस बयान में तीन नेताओं के निलंबन की जानकारी दी।
11 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्षी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, जिससे एनडीए ने ओडिशा में भी दो सीटें जीत ली। यह चुनाव काफी कड़ा माना जा रहा था लेकिन क्रॉस वोटिंग की वजह से एनडीए को फायदा हो गया। बीजद के आठ और कांग्रेस के तीन सहित कुल 11 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसकी वजह से दिलीप राय जीत गए।
बिहार में जीती सभी सीटें
कुछ ऐसा ही हाल बिहार में भी देखने को मिला। भाजपा ने बिहार में पांच की पांचों सीट जीत ली। चार सीटों पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही थी, पांचवीं सीट जीतने की चुनौती मानी जा रही थी, लेकिन क्रॉस वोटिंग की वजह से भाजपा ने पांचवीं सीट भी जीत ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने एनडीए के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा था कि बिहार के लोग एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार हैं।

कांग्रेस का सरकार पर हमला, पश्चिम एशिया मुद्दे पर उठाए सवाल
गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान टीम छोड़ने की वजह बताई
खिलाड़ियों को दी फिटनेस और प्रैक्टिस पर ध्यान देने की सलाह
NH-752D चार लेन कॉरिडोर को मिली रफ्तार
अरुण यादव ने राज्यसभा उम्मीदवारी पर दिया बड़ा बयान
पश्चिम एशिया संकट के बीच यूएई ने भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा दिया।
ईद समारोह में ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला।
आम जनता को राहत, अब एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन।
सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में बढ़ी चिंता