छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आ रहा है बदलाव
रायपुर : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास, उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन, हर महीने निःशुल्क अनाज और महतारी वंदन की राशि मिलने से पेंड्रा विकासखंड के नवागांव की संतोषी श्रीवास सुखमय जीवन व्यतीत कर रही है। संतोषी ने बताया कि पक्का मकान मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
सुरक्षित एवं सुविधाजनक पक्का घर मिला
संतोषी श्रीवास ने बताया कि पहले उनका घर कच्चा था, जिससे बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती थी। घर की दीवारों में सीलन आ जाती थी, जिससे रहना मुश्किल हो जाता था। बच्चों की भी पढ़ाई में दिक्कत होती थी, क्योंकि पढ़ाई-लिखाई के लिए उचित जगह नहीं थी। परिवार की आमदनी कम होने के कारण वे पक्का घर बनवाने में असमर्थ थीं, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने से उनका घर अब सुरक्षित, सुविधाजनक पक्के घर में बदल गया। अब उनका परिवार आराम से सुरक्षित घर में रह रहा है।
शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल हुई संतोषी
उज्ज्वला योजना ने उनकी रसोई से धुआं और लकड़ी की मशक्कत खत्म की और मुफ्त गैस कनेक्शन ने स्वास्थ्य के साथ समय और ईंधन दोनों की बचत हुई। राशन कार्ड के अंतर्गत हर माह 35 किलो चावल और महतारी वंदन योजना की 1000 रुपये की राशि से छोटे-छोटे खर्च भी आसानी से पूरे हो जाते हैं। संतोषी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा है इन योजनाओं से उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां जीवन-बसर मुश्किलों से भरा था, वहीं अब पक्का घर, गैस कनेक्शन, राशन और आर्थिक सहायता से उनका जीवन आसान और सुखद हो गया है।
प्रशासन की जवाबदेही और पादर्शिता से जनता में विश्वास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशासन की जवाबदेही और पादर्शिता को सबसे ऊपर रखा है। वे लगातार अधिकारियों और कलेक्टरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। लाखों महिलाओं को आवास, गैस कनेक्शन, राशन, आर्थिक सहायता देने के साथ ही उन्हे स्वावलंबी बनाने प्रयास किए जा रहेे हैं। ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर उच्च हुआ है। सरकार की कार्यशैली में संवेदनशीलता, गति और पारदर्शिता ने जनता में विश्वास को और मजबूत किया है।

हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सियासी घमासान तेज
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर