अपर्णा यादव का विधानसभा पर हल्लाबोल: फूंका सपा-कांग्रेस का झंडा
लखनऊ| महिला आरक्षण बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानसभा के सामने सपा और कांग्रेस के झंडे जलाकर अपना विरोध जताया। अपर्णा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की इच्छाशक्ति की कमी के कारण यह बिल वर्षों से अटका हुआ है, जिससे महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पा रहा। शनिवार को महिला आयोग ने इस मुद्दे पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
इस पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 12 करोड़ महिलाओं वाले प्रदेश में भाजपा प्रदर्शन के लिए कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजती। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से महिलाओं को उनका हक नहीं मिला और अब इस विधेयक के विरोधियों को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

अतिक्रमण पर चलेगा एमसीडी का डंडा; जुर्माना वसूली और सख्त कार्रवाई का एलजी ने दिया आदेश
सीआर पार्क हत्याकांड: पार्किंग और पैसों के विवाद ने ली दो जान, आरोपी गिरफ्तार
मिशन उत्तर बंगाल: आज दार्जिलिंग से कूचबिहार तक अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां
महंगे हुए मोबाइल फोन: ग्राहकों ने कम किया बजट, 15 हजार से सस्ते फोन की मांग घटी
कपूर खानदान में शहनाई: बोनी कपूर की बेटी अंशुला जल्द बनेंगी दुल्हन
इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे
सोनिया गांधी की बढ़ी मुश्किलें: नागरिकता और वोटर लिस्ट विवाद पर आज कोर्ट में सुनवाई
सेबी प्रमुख का बयान: दुनिया का स्थिर और मजबूत पूंजी केंद्र बना भारत