महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बवाल, कांवड़ियों ने तोड़े बैरिकेड
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दर्शन करने आए कुछ कांवड़ियों ने नंदी हॉल में जबरन प्रवेश कर गर्भगृह की ओर जाने का प्रयास किया। रोकने पर कांवड़ियों ने मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी का सिर फूट गया तथा कई अन्य कर्मचारी घायल हो गए।
नंदी हॉल में प्रवेश को लेकर बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों का एक समूह मंदिर की तय दर्शन व्यवस्था और नियम का पालन किए बिना नंदी हॉल के रास्ते गर्भगृह तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें नियमबद्ध तरीके से दर्शन करने के लिए रोका, तो कांवड़िये आक्रोशित हो गए और कर्मचारियों से बहस करने लगे। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और वे जबरन नंदी हॉल में घुस गए।
बैरिकेडिंग तोड़ी, दान पेटियों को फेंका
मंदिर सूत्रों के अनुसार, उपद्रवी प्रवृत्ति के लोगों ने नंदी हॉल में लगी बैरिकेडिंग को बलपूर्वक तोड़ दिया और वहां रखी दान पेटियों तथा सुरक्षा उपकरणों को इधर-उधर फेंककर भारी हंगामा किया। इसके बाद अराजक तत्व अनधिकृत रूप से गर्भगृह का द्वार खोलकर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे।
सुरक्षाकर्मी का सिर फूटा, व्यवस्था पर उठे सवाल
हंगामे को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों के साथ कांवड़ियों ने हाथापाई और मारपीट की। इस हिंसा में एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि कुछ अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। मंदिर परिसर के भीतर हुई इस गंभीर घटना के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और क्राउड मैनेजमेंट को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरे माता-पिता…
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के बयान से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने BJP को घेरा
कार खरीदारों के लिए बड़ी खबर! भारत-ईयू एफटीए से घटेगा शुल्क, जानें किन कारों को फायदा
राहुल गांधी के 80% भारतीय मांसाहारी बयान पर BJP भड़की, ब्रिक्स को लेकर भी साधा निशाना
अमित शाह का बड़ा संदेश- दुनिया की भाषाएं सीखें, लेकिन मातृभाषा से नाता न तोड़ें
चीन की सैटेलाइट तस्वीरें बनीं ईरान की ताकत? अमेरिका ने जताई बड़ी चिंता
गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद