केंद्रीय मंत्री चौहान 13 मई को अम्बिकापुर आएंगे
रायपुर : केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी सिलसिले में आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरगुजा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, आयुक्त आवास एवं मनरेगा तारण प्रकाश सिन्हा, सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल सहित सम्भाग के सभी जिला पंचायत सीईओ एवं आला अधिकारी उपस्थित रहे।

बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”