बड़े पर्दे पर मीना कुमारी बनकर छाएंगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस!
नई दिल्ली। मीना कुमारी की बायोपिक की घोषणा हो चुकी है। सिनेमा लवर्स के बीच लगातार चर्चा चल रही है कि दिग्गज अभिनेत्री का रोल बड़े पर्दे पर कौन-सी एक्ट्रेस निभाएंगी। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने सारेगामा और अमरोही परिवार के साथ मिलकर इसके राइट्स हासिल किए हैं। मेकर्स ने फिल्म की घोषणा भी बड़े स्तर पर की है, जिसके बाद से सिनेमा लवर्स की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर बढ़ती जा रही है। फाइनली अब बड़ा अपडेट सामने आ चुका है कि उनका किरदार किस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ है।
दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी पर बनने वाली बायोपिक में काम करने के लिए मेकर्स ने कई एक्ट्रेस को अप्रोच किया होगा, लेकिन अब लग रहा है कि उनकी तलाश पूरी हो चुकी है। फिल्म के लिए एक ऐसी अभिनेत्री का चयन किया गया है, जिसका नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है। उन्होंने साल 2014 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन एक्ट्रेस को लोगों के बीच साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म से पहचान मिली थी।
कियारा आडवाणी की झोली में गिरा रोल
मॉम टू बी कियारा आडवाणी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। वह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेबी शॉवर का फोटो शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कियारा आडवाणी को मीना कुमारी का रोल निभाने का ऑफर मिला है।
प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी कि मीना कुमारी की बायोपिक में उनका रोल निभाने के लिए कियारा आडवाणी को ऑफर दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के डायरेक्टर और क्रिएटिव टीम को भरोसा है कि इस रोल के लिए वह परफेक्ट हैं और दर्शकों को मूवी से भावनात्मक तौर पर जोड़ने का काम करेंगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट एक्ट्रेस को सुना दी गई है और एक्ट्रेस को भी इसकी कहानी पसंद आई है। हालांकि, उन्होंने अभी तक फिल्म को लेकर फाइनल जवाब नहीं दिया है।
प्रेग्नेंसी के बाद हो सकती है कियारा की पहली फिल्म
मीना कुमारी की बायोपिक के साथ कियारा आडवाणी का नाम जुड़ रहा है। अगर सब सही रहता है, तो यह कियारा की पहली फिल्म प्रेग्नेंसी के बाद हो सकती है। खैर, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी मेकर्स या एक्ट्रेस ने शेयर नहीं की है।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा