रेलवे कर्मी के सूने मकान में चोरों का धावा
बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के महिमा नगर में रहने वाली रेलवेकर्मी के सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने जेवर और लैपटाप पार कर दिए। ड्यूटी से लौटकर महिला कर्मी ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सिरगिट्टी क्षेत्र के महिमा नगर में रहने वाली कुमारी एन गायत्री बेहरानी रेलवे कर्मी हैं। उनकी ड्यूटी रायपुर में है। वे 27 मार्च की शाम ड्यूटी पर रायपुर गई थी। इसके बाद वे रायपुर में ही रह रही थी। वे 11 अप्रैल की शाम करीब सात बजे अपने घर पर आई।दरवाजा खोलकर वे अंदर गई तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। किचन की खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने रेलवे कर्मी के सूने मकान से चांदी के जेवर, टीवी, लैपटाप और बर्तन पार कर दिया था। उन्होंने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

मऊगंज के डायल 112 हीरोज
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सुरक्षित: 45 दिनों का कच्चा तेल स्टॉक तैयार
नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन