सितारे जमीन पर ने वसूल लिया अपना बजट
नई दिल्ली। सितारे जमीन पर हर दिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी हुई थी, लेकिन वीकेंड पर आमिर खान की मूवी ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी वह देखने लायक थी। इंडिया में तीन दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली स्पेशल एबल बच्चों की कहानी दिखाती 'सितारे जमीन पर' वर्ल्डवाइड काफी अच्छी कमाई कर रही है।
इस फिल्म ने तो महज तीन दिन में दुनियाभर में इतनी बेहतरीन कमाई कर ली है कि पहले ही वीकेंड पर फिल्म ने अपना का पूरा का पूरा बजट वसूल लिया है और अब 'सितारे जमीन पर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। आमिर खान की फिल्म ने सिंगल डे में विदेशों में कितने करोड़ की कमाई की और फिल्म का कलेक्शन तीसरे दिन के बाद टोटल कितने करोड़ का हुआ है, चलिए देखते हैं आंकड़े:
सितारे जमीन पर का विदेशों में दिखा जलवा
आमिर खान-जेनेलिया डीसूजा की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को दुनियाभर में ऑस्ट्रेलिया से लेकर अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड जैसे कई देशों में रिलीज की गई। पहले दिन जहां फिल्म ने 20 करोड़ का दुनियाभर में कलेक्शन किया था, तो वहीं शनिवार को फिल्म ने तकरीबन 30 करोड़ तक की कमाई की।
रविवार को तो वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई में काफी उछाल आया। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रविवार तक यानी कि पहले वीकेंड में दुनियाभर में 95.75 करोड़ तक कमाए हैं। तीसरे दिन रविवार को सिंगल डे में फिल्म ने 45 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है।
कितना है सितारे जमीन पर का बजट?
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर के बजट की बात करें तो, प्रोडक्शन वर्क से लेकर, स्टार्स की फीस और पूरी शूटिंग का खर्चा 90 करोड़ तक आया था। 90 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म तीन दिनों में 95 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के बाद प्रॉफिट में आ चुकी है।
फिल्म ने अपने बजट से 5 करोड़ ऊपर ही कमा लिए हैं। सितारे जमीन पर के ओवरसीज मार्केट की बात करें तो इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 26 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इससे ये साफ जाहिर है कि विदेशों में ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा