श्रद्धा महिला मंडल ने किया प्याऊ घर का शुभारंभ
बिलासपुर । जनहित व जनकल्याण के लिए समर्पित सेवा व सदभाव से अर्पित श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने अपने सहयोगियों श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्याक्षाओ संगीता कापरी, अनीता बी. फ्रेंकलीन, सुजाता खमारी की गरिमामयी उपस्तिथि में पानी है। तो जिंदगानी है। को सार्थक करते हुए राहगीरों के लिए इंदिरा विहार, बसंत विहार और नेहरू शताब्दी के चौराहों पर प्याऊ का शुभारंभ 8 अप्रैल को शरबत, चना और गुड़ का वितरण कर किया गया। इन जगहों पर शीतल पेय जल पूरे गर्मी भर उपलब्ध रहेगा। इस लोकोपकारी कार्य में श्रद्धा महिला मंडल की संयुक्त सचिव डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी पूनम सिंह, अपराजिता प्रभारी सालेश्टाइन साहू सहित कमेटी की ऊर्जावान सदस्यायें भी उपस्थित रहीं। परोपकाराय पुण्याय के मंत्र को चरितार्थ करती श्रद्धा महिला मंडल का यह प्रयास समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि
मऊगंज के डायल 112 हीरोज
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सुरक्षित: 45 दिनों का कच्चा तेल स्टॉक तैयार
नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ