यूपी में हैरान कर देने वाला मामला: बेटी के दूल्हे से सास ने रचाई शादी
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शादी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है. कारण है इस शादी की फिल्मी कहानी. दरअसल, एक विधवा महिला अपनी बेटी के लिए दूल्दा तलाश रही थी. कई रिश्ते देखे, लेकिन कहीं बात न बनी. महिला चाहती थी कि उसकी बेटी के लिए एक परफेक्ट दूल्हा मिले. एक घर पर जाकर उसकी यह तलाश खत्म हुई. यहां एक युवक उस महिला को अपनी बेटी के लिए भा गया. बात बनी तो महिला ने युवक का फोन नंबर लिया. फिर दोनों में बात होने लगी. लेकिन यहां तो कुछ और ही खिचड़ी पकने लगी. सास को अपने होने वाले दामाद से ही प्यार हो गया.
सास ने एक रोज होने वाले दामाद से पूछ ही लिया- क्या तुम मुझसे शादी करोगे? दामाद ने भी बिना देर किए उसे हां कह दिया. जैसे ही असली दुल्हन को यह बात पता चली तो वो दंग रह गई. उसने जो कदम उठाया, उससे हर कोई दंग रह गया.
मामला बंडा के देवकली अंतर्गत रंमस्तपुर क्षेत्र का है. यहं एक महिला के पति का तीन साल पहले निधन हो गया था. तभी से वह अपनी बेटी के साथ रह रही थी. बेटी शादी के लायक हुई तो महिला ने उसके लिए योग्य वर की तलाश में थी. कई जगह पर उसने लड़के देखे लेकिन बात नहीं बनी. इसी सिलसिले में महिला शाहजहांपुर के पास एक गांव में रिश्ते के लिए गई थी, जहां एक युवक उसे अपनी बेटी के लिए सही लगा.
सास ने किया दामाद को प्रपोज
महिला ने उस युवक से बेटी का रिश्ता तय कर दिया. इसके बाद महिला ने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया और फिर दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी. पहले दोनों दोस्त बने और फिर एक-दूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद महिला ने युवक से शादी की बात की और युवक ने भी हामी भर दी. इसके बाद महिला ने अपनी बेटी को पूरी बात बताई.
सास-दामाद ने कर ली शादी
बेटी ने भी मां की भावनाओं को समझते हुए साथ देने का फैसला किया. बेटी ने खुद अपनी मां को इस रिश्ते और विवाह के लिए प्रेरित किया. इसके बाद करीब चार दिन पहले दोनों ने शाहजहांपुर के एक मंदिर में वरमाला डालकर विवाह कर लिया. वहीं जब शादी करके महिला गांव पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया. कोई यह मानने को तैयार नहीं था कि बेटी की शादी के लिए निकली महिला खुद दुल्हन बनकर लौटी. यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं, दूल्हा-दुल्हन इस शादी से बेहद खुश हैं.

मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन यात्रियों को नहीं आई पसंद, खाली जा रहे जनरल कोच
पिछली भिड़ंत में बरसे थे 475 रन, जानें पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस के रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया
बंगाल में कांग्रेस ने खेला मुस्लिम-दलित कार्ड, क्या BJP को होगा नुकसान या Mamata Banerjee को?
‘हिडमा’ के नारों पर सियासत तेज, राहुल गांधी के ट्वीट पर घमासान
‘जुल्म उतना ही करो, जितना सह सको’: अरविंद केजरीवाल ने दिए व्यंग्यपूर्ण निर्देश, किसे बनाया निशाना?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पुलिस चौकी के सामने भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी