जनता के टेक्स से खरीदी 72 लाख की गाड़ियां कबाड़ में
भोपाल । मध्य प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा 2017 में 12 लाख रुपए मूल्य की 6 कारें 72 लाख रुपए में खरीदी थी। कुछ दिन सड़कों पर यह कारें चली। बैटरी कमजोर होने के कारण अधिकारियों ने उपयोग में लाना बंद कर दिया। पिछले कई वर्षों से यह गाड़ियां कबाड़ में खड़ी हुई हैं। आम जनता के टैक्स की कमाई से 72 लाख रुपए खर्च कर दिए गए। उसके बाद सरकार इन कारों को कबाड़ में खड़ी कर भूल गई।
ऊर्जा विभाग का कहना है, गाड़ियों की बैटरी खराब है। इनका उपयोग संभव नहीं है। इसके लिए किसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। इस बारे में सरकार और उसके अधिकारी मौन है। अधिकारी इन गाड़ियों में सफर नहीं करना चाहते हैं। अधिकारियों ने किराए पर टैक्सी लगा ली है। लाखों रुपए महीने का भुगतान किराए पर ली गई गाड़ियों का किया जा रहा है।
सरकारी विभाग में बैठे अधिकारी कैसे जनता के टेक्स की होली खेलते हैं। यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। पेट्रोल खर्च कम करने के नाम पर बैटरी से चलित गाड़ियां खरीदी गई। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए बैटरी चलित कारों को बढ़ावा देना था। यह सब काम तो नहीं हुआ। 72 लाख की गाड़ियां कबाड़ में जरूर खड़ी हो गई। इस तरह के निर्णय लेने वाले अधिकारियों और मंत्रियों को सरकार कहा जाता है।

बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
राहगीर युवक ने झोपड़ी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी फरार
नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन: 52 साल बाद इंसानों को चांद के करीब भेजा