संजीव झा का बयान- मुख्यमंत्री का बयान था गैर जिम्मेदाराना, बजट में वादों से ज्यादा गाली गलौज था
दिल्ली बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे नहीं आने को लेकर रेखा सरकार पर विपक्ष की आम आदमी पार्टी हमलावर है. आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने बुधवार को विधानसभा में इसपर दिल्ली की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सदन में ऑन रिकॉर्ड मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार इकोनॉमिक सर्वे नहीं आया, यह गैर जिम्मेदाराना बयान था. आज तक के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ है कि बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे नहीं आया हो.
संजीव झा ने बजट के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के भाषण पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूरे बजट में इनके वादों से ज़्यादा गाली गलौज था. एक लाख करोड़ के इस बजट का साल के अंतिम में मूल्यांकन करेंगे तो यह हवा हवाई ही साबित होगा. इस दौरान उन्होंने एक कविता के जरिए भी सरकार पर तंज कसा. उन्होंने लिखा, वे समंदर खंगालने में लगे हैं, हमारी कमियां खंगालने में लगे हैं. जिनके किरदार से शैतान भी शर्मिंदा है, वे हमारी इज्जत उछालने में लगे हैं.’
‘न तो 2500 और न ही फ्री गैस सिलेंडर’
आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा, ‘2013 में हमारी सरकार बनी, हमने बिजली पानी बिल माफी की बात कही थी और यह 48 घंटे में किया. स्कूलों पर खर्चे को हम इन्वेस्टमेंट मानते हैं. उसका रिटर्न भी मिला. अस्पतालों में हमने बेड की संख्या बढ़ाई. कमी निकालना बहुत आसान है. दिल्ली एकमात्र प्रदेश है जहां शहादत पर एक करोड़ की राशि दी जाती है, इसकी शुरुआत हमने की थी.’ उन्होंने कहा कि इस बजट से आप न तो 2500 देने जा रहे हैं और न ही फ्री गैस सिलेंडर.
यह महत्वपूर्ण डाटा लेकिन अनिवार्य नहीं है- BJP
वहीं, बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली ने इकोनॉमिक सर्वे पर विपक्ष को जवाब दिया है. उन्होंने कहा इकोनॉमिक सर्वे सरकार की नीयत नहीं बताता, यह महत्वपूर्ण डाटा है लेकिन अनिवार्य नहीं है. संविधान में कहीं भी इकोनॉमिक सर्वे पेश करने के बारे में नहीं लिखा है. दिल्ली के स्कूल अस्पतालों की हालत ख़राब है और आप इकोनॉमिक सर्वे का शोर मचा रहे हैं. इस सरकार को अपने 10 साल के कार्यों का आउटकम लेकर आना चाहिए.

ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे