सीएम रेखा गुप्ता के आवास का 60 लाख का रेनोवेशन टेंडर खारिज
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए बंगले की मरम्मत के लिए निकले टेंडर को रद्द कर दिया गया है. प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए टेंडर रद्द कोकिया गया है. 4 जुलाई को टेंडर को खोला जाना था. दिल्ली सरकार के PWD विभाग ने 7 जुलाई को टेंडर रद्द करने की सूचना दी. मुख्यमंत्री के बंगले के इलेक्ट्रिकल काम के लिए 60 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया था. इसमें 14 AC, 9 लाख का टीवी, 6 लाख की लाइट समेत कई चीजें लगनी थीं.
लोक निर्माण विभाग ने सीएम रेखा गुप्ता को राजनिवास मार्ग पर 2 बंगले आवंटित किये थे. एक उनके निवास के लिए और दूसरा कैंप कार्यालय के लिए. पिछले सप्ताह ही सीएम रेखा ने कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया था. इसमें बुधवार को उन्होंनेपहली जनसुनवाई आयोजित की और लोगों की शिकायतें व समस्याएं सुनीं.
जनसेवा मेरी सरकार का सर्वोच्च कर्तव्य
नये कैंप कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था, जनसेवा मेरी सरकार का सर्वोच्च कर्तव्य है.मुख्यमंत्री जनसेवा सदन हर व्यक्ति की चिंता, आशा, सुझाव और समाधान का केंद्र बनेगा. जनसेवा हमारे संस्कार में है. मुख्यमंत्री जनसेवा सदन उन्हीं मूल्यों का जीता-जागता रूप है.
आज दिल्ली के लोगों से सीधे संवाद हुआ
उन्होंने कहा, ये वही परिवर्तन है जिसकी कल्पना उस भारत में की गई थी जहां शासन लोगों की भागीदारी से चलता हो और सरकार लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब बने. आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में दिल्ली के लोगों से सीधे संवाद हुआ. उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तुंरत और प्रभावी एक्शन लेने के निर्देश दिए. जनसेवा सर्वोपरि का मूलमंत्र- हमारे हर निर्णय, हर नीति और हर कार्रवाई की नींव है.

राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खुद रखेंगे अपना पक्ष