लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा, CM यादव ने जारी की 39वीं किस्त
मैहर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को धार्मिक नगरी मैहर पहुंचे। हेलीपैड पर अगवानी के बाद मुख्यमंत्री ने सीधे प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य की समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। दर्शन-पूजन के उपरांत वे अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम पहुंचे, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
लाडली बहनों के खातों में पहुंची 2,148 करोड़ से अधिक की राशि
स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के बैंक खातों में योजना की 39वीं किस्त हस्तांतरित की। कुल 2,148.30 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। इस अवसर पर जनसमूह और लाभार्थी महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं को रेखांकित किया।
मां शारदा लोक फेज-1 का वर्चुअल भूमिपूजन
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के मंच से मां शारदा लोक फेज-1 का वर्चुअली भूमिपूजन किया। लगभग 8.95 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली यह परियोजना मैहर को धार्मिक एवं पर्यटन मानचित्र पर अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
वीआईपी दौरे के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर और कार्यक्रम स्थल अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ जनकल्याण और बुनियादी ढांचे के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

एक सिक्के पर 400 रुपये का कमीशन, नकली सिक्कों के धंधे ने उड़ाए जांच एजेंसियों के होश
कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
भोपाल में 40 पासपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट