‘ओजी’ की कमाई में गिरावट, ‘होमबाउंड’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा फीका
मुंबई: सिनेमाघरों में इस समय साउथ और बॉलीवुड की फिल्में दर्शकों को दिखाई जा रही है। शुक्रवार को लिस्ट में एक और चर्चित फिल्म शामिल हो गई, जिसका नाम है 'होमबाउंड'। हालांकि फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं किया। वहीं 'ओजी' भी पिछले दिन के मुकाबले सुस्त दिखाई दी। जानिए अन्य फिल्मों की कमाई।
दे कॉल हिम ओजी
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करते हुए 63.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म ने बीते दिन यानी कि शुक्रवार को 19.6 करोड़ रुपये कमाए, जो दिखा रहा है कि 'ओजी' की कमाई की रफ्तार पर तगड़ी ब्रेक लगी है। हालांकि, वीकएंड पर फिल्म की कमाई फिर से बढ़ने की उम्मीद है। 'ओजी' ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 104.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
पवन कल्याण अभिनीत 'ओजी' ने मात्र दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे की वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को भी पीछे छोड़ दिया था। 'ओजी' ने जहां 154 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं 'कुली' ने 151 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म में इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रकाश राज, श्रेया रेड्डी और प्रियंका मोहन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
होमबाउंड
ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर अभिनीत 'होमबाउंड' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर मात्र 29 लाख रुपये कमाए। हालांकि मेकर्स को वीकएंड पर इसके कलेक्शन में बढ़त की उम्मीद है। आपको बताते चलें कि नीरज घेवान द्वारा निर्देशित फिल्म 'होमबाउंड' को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में भेजने के लिए चयनित किया गया है।
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते दिन यानी कि शुक्रवार को 4 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को भी 4 करोड़ रुपये ही कमाए थे। इस हिसाब से 'जॉली एलएलबी 3' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
दिल्ली में एयर इंडिया के पायलट की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
टीबी खत्म करने के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में तेज कार्रवाई का संकल्प, डब्ल्यूएचओ ने बनाई नई रणनीति