न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान दौरे के लिए किया अपनी T20I टीम का एलान
न्यूजीलैंड ने बुधवार को आगामी पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी 15 सदस्यीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। कीवी टीम ने अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को इस सीरीज के लिए कप्तान बनाकर फैंस को चौंका दिया है।
टिम रोबिंसन को पहली बार न्यूजीलैंड टीम में जगह मिली और इस स्क्वाड में अनकैप्ड विल ओ रुड़की को भी शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड को अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिलेंगी, जो आईपीएल या अन्य कारणों से हिस्सा लेने में असमर्थ हैं।
ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर और केन विलियमसन विभिन्न आईपीएल टीमों का हिस्सा हैं। विल यंग (नॉटिंघमशायर के साथ सर्दी का अनुबंध), टॉम लैथम (दूसरे बच्चे का स्वागत), टिम साउदी और कॉलिन मनरो (कंडीशनिंग) भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
ब्रेसवेल की लंबे समय बाद वापसी
माइकल ब्रेसवेल ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2023 में खेला था। तब से वो चोटों के कारण क्रिकेट एक्शन से दूर रहे। 33 साल के ऑलराउंडर ने प्लंकेट शील्ड में वापसी की और अपने फर्स्ट क्लास करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए 41 रन देकर 8 विकेट झटके।
न्यूजीलैंड का टी20 इंटरनेशनल स्क्वाड
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, डीन फोक्सक्रॉफ्ट, बेन लिस्टर, कोल मैकोनकी, एडम मिलने, जिमी नीशम, विल ओ रुड़की, टिम रोबिंसन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।

नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा