Ajay Devgn का सन ऑफ सरदार 2 से नया पोस्टर रिलीज
नई दिल्ली। 13 साल बाद अजय देवगन सन ऑफ सरदार का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। पिछले साल ही फिल्म ही फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट हो गई थी और आखिरकार अब अजय देवगन की फिल्म से पहली झलक भी सामने आ गई है।
साल 2012 में अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार में जस्सी रंधावा का किरदार निभाया था। अश्विनी धिर के निर्देशन में बनी फिल्म सन ऑफ सरदार की कहानी, किरदार और गाने काफी पसंद की गई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान लाने में कामयाब रही थी।
अब 13 साल बाद सन ऑफ सरदार का सीक्वल सन ऑफ सरदार 2 बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। हाल ही में, फिल्म का पोस्टर जारी कर रिलीज डेट अनाउंस की गई थी। अब कहानी का हिंट देते हुए अजय देवगन का फिल्म से नए पोस्टर्स जारी किए गए हैं।
सन ऑफ सरदार 2 के नए पोस्टर्स रिवील
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सन ऑफ सरदार 2 से अपने नए पोस्टर्स जारी किए हैं। पहले पोस्टर में अभिनेता दो ट्रैक्टर पर खड़े होकर काफी खुश दिख रहे हैं, लेकिन दूसरी तस्वीर में वह हैरान-परेशान दिख रहे हैं। इस पोस्टर में वह तोप पर खड़े हुए हैं और बंदूक लेकर लोग उनके पीछे हैं।
इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, "वह पंजाब से बच गया लेकिन क्या स्कॉटलैंड से बच पाएगा?" इस पोस्टर से साफ है कि इस बार कहानी पंजाब में नहीं बल्कि स्कॉटलैंड की पृष्ठभूमि पर दिखाई जाएगी। दूसरे पोस्टर में विंदू दारा सिंह, दीपक डोब्रियाल, चंकी पांडे और संजय मिश्रा जैसे कलाकार अभिनेता के पीछे भागते हुए दिख रहे हैं।
कब रिलीज होगी सन ऑफ सरदार 2?
सन ऑफ सरदार 2 का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। इस बार फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की जगह मृणाल ठाकुर ने ले ली है। फिल्म में संजय दत्त, कुबरा सैत, साहिल मेहता और संजय मिश्रा जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा