भद्रवाह एनकाउंटर में बड़ी सफलता, जैश कमांडर ढेर; एम4 राइफल बरामद
भद्रवाह। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों ने भद्रवाह स्थित सेओज धार के जंगलों से पूर्व में हुई मुठभेड़ में ढेर किए गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया है। उक्त आतंकी सुरक्षाबलों के साथ हुए संयुक्त ऑपरेशन में मारा गया था।
अमेरिकी एम-4 राइफल और गोला-बारूद बरामद
स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के संयुक्त तलाशी दल ने इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान मारे गए आतंकी का शव बरामद किया। एनकाउंटर स्थल की तलाशी के दौरान आतंकी के पास से अमेरिकी निर्मित अत्याधुनिक एम-4 कार्बाइन राइफल और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
इलाके में तलाशी अभियान जारी
सुरक्षाबलों ने शव और बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर विधिक व तकनीकी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहाड़ी और घने जंगलों वाले इस दुर्गम क्षेत्र में आतंकियों के किसी अन्य साथी या ठिकाने की संभावना को देखते हुए सेना और पुलिस का सघन तलाशी अभियान लगातार जारी है।

चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
22 सितंबर का महाबंद स्थगित, बस किराया बढ़ाने पर सरकार और ऑपरेटरों में सहमति
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता
शोले के ‘वीरू’ की तरह टावर पर चढ़ा युवक, कोरबा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
मौसम का बदला मिजाज! कहीं धूप तो कहीं गरजेंगे बादल, इन शहरों में बारिश की चेतावनी