कार्तिक आर्यन नागराज के अवतार में आएंगे नजर
मुंबई । बालीवुड फिल्म मेकर धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म नागजिला के ऐलान के साथ ही एक पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें एक्टर कार्तिक आर्यन को नागराज के अवतार में दिखाया गया। हालांकि, इस पोस्टर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा था, लेकिन फिल्म की थीम और किरदार को लेकर फैंस में काफी उत्साह था। लेकिन अब यह पोस्टर विवादों में घिर गया है। दरअसल, सोशल मीडिया यूज़र्स ने गौर किया कि फिल्म के एलान के लिए जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया, वह कार्तिक आर्यन की एक पुरानी इंस्टाग्राम तस्वीर से ली गई है। उस तस्वीर में कार्तिक अपने घर की बालकनी में खड़े नजर आ रहे थे और उनका चेहरा नहीं दिख रहा था।
मेकर्स ने उसी तस्वीर को थोड़े बहुत एडिट कर ‘नागराज’ का लुक देकर फिल्म नागजिला के पोस्टर के रूप में जारी कर दिया। सोशल मीडिया पर यह ‘चोरी’ तुरंत पकड़ ली गई और यूज़र्स ने करण जौहर और उनकी टीम को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। रेडिट पर एक यूज़र ने दोनों तस्वीरों की तुलना करते हुए पोस्ट किया और लिखा, “तो धर्मा ने कार्तिक के पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट का इस्तेमाल अपनी अगली फिल्म का आधिकारिक पोस्टर बनाने के लिए किया है। केजो और उनकी टीम ने असल में मेहनत करना बंद कर दिया है।”
इस पोस्ट पर कई यूज़र्स ने कमेंट कर धर्मा प्रोडक्शंस की लापरवाही की आलोचना की और कहा कि इतने बड़े प्रोडक्शन हाउस से ऐसी उम्मीद नहीं थी। विवाद के बावजूद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ है। कार्तिक आर्यन ने भी फिल्म का एलान करते हुए पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा, “इंसानों वाली पिक्चरें यो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिक्चर! नागजिला - नाग लोक का पहला कांड, फन फैलाने आ रहा है। प्रेयाम्वादेश्वर प्यारे चंद, नाग पंचमी पर आपके नजदीकी सिनेमा में 14 अगस्त 2026 को।”

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा