इंदौर: दस रुपए भीख देते पकड़ाए कार वाले, एफआईआर दर्ज
इंदौर: इंदौर में भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के भिक्षावृत्ति उन्मूलन दस्ते ने भिक्षा देने के मामले में दूसरा केस दर्ज किया है. स्कीम-78 स्थित बावड़ी हनुमान मंदिर के पास एक कार चालक द्वारा 10 रुपए की भिक्षा देने की घटना कैमरे में कैद होने के बाद उसके खिलाफ लसूड़िया थाने में केस दर्ज किया गया। यह मामला तब सामने आया जब 2 जनवरी को कलेक्टर आशीष सिंह ने भिक्षा मांगने और देने दोनों पर आपराधिक केस दर्ज करने के निर्देश जारी किए. इंदौर को भिक्षा मुक्त बनाने के लिए विभाग ने पिछले साल अभियान चलाया था, जिसमें पहले जागरूकता फैलाई गई, फिर भिखारियों की काउंसलिंग की गई और बाद में भिक्षा मांगने में लिप्त लोगों को रेस्क्यू किया गया. अब इस गतिविधि को रोकने के लिए सीधे आपराधिक केस दर्ज किए जा रहे हैं. इस मामले में छह महीने तक की जेल और आर्थिक दंड या दोनों का प्रावधान किया गया है।
जांच के बाद तय होगी सजा
ताजा मामला सोमवार सुबह 10ः15 बजे का है, जब विजयनगर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित बावड़ी बालाजी मंदिर स्कीम क्रमांक 78 पर कार एमपी के चालक द्वारा एक भिखारी को 10 रुपए की भीख दी गई। भिक्षा उन्मूलन दल ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और शाम को लसूड़िया थाने पर भीख देने वाले कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर छह माह तक की कैद और आर्थिक दंड का प्रावधान है, या दोनों सजाएं एक साथ दी जा सकती हैं।
पहले भी दर्ज हो चुका है मामला
इससे पहले 21 जनवरी को वाहन एमपी 09 एसजी 4361 के चालक ने खंडवा नाका स्थित हनुमान मंदिर पर भीख मांग रही महिला भिखारी को 10 रुपए दिए थे। इस घटना को भिक्षावृत्ति उन्मूलन टीम ने कैमरे में भी रिकॉर्ड कर लिया और मामला दर्ज कर लिया गया। इतना ही नहीं, दो बार शपथ पत्र देकर भीख मांगने वाली महिला की जिम्मेदारी लेने वाले सोनाबाई के बेटे मुकेश के खिलाफ भी भादंसं की धारा 223 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

गंगा जलमार्ग का होगा कायाकल्प, 2.20 मीटर गहराई से आसान होगा जहाजों का सफर
15 सितंबर से बदलेगा मेट्रो का शेड्यूल, शाम 5 बजे बाद 15 मिनट में आएगी ट्रेन
एक सिक्के पर 400 रुपये का कमीशन, नकली सिक्कों के धंधे ने उड़ाए जांच एजेंसियों के होश
कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी