Bhopal के बड़े तालाब पर बढ़ता अतिक्रमण
भोपाल| का बड़ा तालाब लगातार अतिक्रमण की जद में है. कैचमेंट एरिए में लगातार अवैध प्लाटिंग, अवैध अतिक्रमण और कब्जे किए जा रहे हैं. बड़े तालाब के सरंक्षण और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए टास्क फोर्स गठित की गई है. बड़े तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी|
अवैध निर्माण हटाने के लिए टास्क फोर्स गठित की गई
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बड़े तालाब के कैचमेंट में अतिक्रमण को लेकर बैठक ली थी. इसमें चर्चा की गई थी कि भोपाल के बड़े तालाब के आसपास और कैचमेंट में अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से क्या कदम उठाए गए हैं, जिसके बाद कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए टास्क फोर्स गठित की है|
बड़े तालाब के 50 मीटर के दायरे में अतिक्रमण
बड़े तालाब के 50 मीटर के दायरे में अतिक्रमण पर सख्ती होने जा रही है. अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने पहली बार जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित की है. 19 सदस्यीय समिति में 17 प्रशासनिक अधिकारी और 2 पर्यावरणविद शामिल हैं. टास्क फोर्स 15 दिन में तालाबों के सरंक्षण कार्यों की समीक्षा कर कलेक्टर को रिपोर्ट सौपेंगे. अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की जाएगी|
‘1-2 दिन में की जाएगी कार्रवाई‘
कलेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि सभी विभागों के अधिकारियों को टास्क फोर्स में लिया गया है. अभी एसडीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स गठित हुई है. बैरागढ़ के आसपास अतिक्रमण चिन्हित किए हैं, जिनको 1-2 दिन में हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी|बड़े तालाब के सरंक्षण के लिए टास्क फोर्स को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि क्या सरकार प्रभावशाली लोगों के कब्जे से जमीनें हटा पाएगी. क्या सरकार इन ग्रुपों से पंगा ले पाएगी|

निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें