रॉ एजेंट धालीवाल के किरदार में नजर आएंगे ऋतिक
मुंबई। बॉलीवुड की फिल्म वॉर 2 में सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर धालीवाल के किरदार में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर लीक हो गई है, जिसमें ऋतिक जापानी तलवार ‘कटाना’ के साथ एक भयंकर एक्शन पोज में नजर आ रहे हैं।
तस्वीर देखकर लग रहा है कि एक्टर इस तलवार के साथ ही अपने एक्शन सीक्वेंस खत्म करेंगे। यह तस्वीर एक जापानी मॉनेस्ट्री जैसे सेट पर शूट किए गए सीन की बताई जा रही है, जिसे मुंबई के अंधेरी स्थित वाईआरएफ स्टूडियो में शूट किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह सीन ऋतिक के ग्रैंड एंट्री सीक्वेंस का हिस्सा है। धुंध से घिरे इस 300 साल पुराने पहाड़ी मॉनेस्ट्री जैसे सेट में ऋतिक का ‘बीस्ट मोड’ लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। हालांकि यह सिर्फ एक तस्वीर है, फिर भी इससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग इस लुक को अब तक का सबसे स्टाइलिश और जबरदस्त बता रहे हैं। वॉर 2 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर का सीक्वल है, जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।
इस फिल्म में ऋतिक के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। कियारा आडवाणी भी एक अहम रोल में हैं। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान के कैमियो और पोस्ट-क्रेडिट सीन में आलिया भट्ट की झलक भी देखने को मिल सकती है। वार-2 के साथ ही सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में वापसी करने को तैयार हैं।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा