HMRTC ने रैपिड मेट्रो के किराए में 5 रुपये की वृद्धि का किया ऐलान
गुरुग्राम: गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर चलने वाली रैपिड मेट्रो में सफर अब महंगा होने वाला है. हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HMRTC) की बोर्ड बैठक में रैपिड मेट्रो के किराए में 5 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है. रैपिड मेट्रो के नए किराए के अनुसार, न्यूनतम किराया अब 25 रुपये और अधिकतम किराया 40 रुपये होगा. वर्तमान में, न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 35 रुपये है. यह वृद्धि दिल्ली मेट्रो रेल लिमिटेड (DMRC) द्वारा निर्धारित किराए के अनुसार की गई है.
रैपिड मेट्रो किराए में 10 वर्षों में पहली बार बदलाव
यह ध्यान देने योग्य है कि रैपिड मेट्रो में किराए में यह वृद्धि पिछले 10 वर्षों में पहली बार हो रही है. HMRTC के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे ने बैठक में बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल रैपिड मेट्रो का राजस्व 22.82 प्रतिशत बढ़ा है. मुख्य सचिव विवेक जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व बढ़ाने के लिए HMRTC के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि रैपिड मेट्रो के स्टेशन और पिलर पर विज्ञापन लगाए जाएं ताकि अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न किया जा सके.
एक घंटे का किराया 24 हजार रुपये
रैपिड मेट्रो में विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. जन्मदिन पार्टियों के लिए रैपिड मेट्रो को बुक किया जा सकता है, जिसमें एक घंटे का किराया 24 हजार रुपये है. इसके अलावा, फिल्म शूटिंग और स्कूली कार्यक्रमों के लिए भी मेट्रो बुक की जा सकती है. गोल्फ कोर्स रोड पर चलने वाली रैपिड मेट्रो की लंबाई 12.85 किलोमीटर है और इसमें 11 स्टेशन हैं. यह दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित साइबर सिटी से सेक्टर-55-56 तक चलती है. सबसे अधिक यात्री सेक्टर-55-56 मेट्रो स्टेशन से यात्रा करते हैं.

ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश
राशिफल 13 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना
बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम
गिरते पानी में डेब नदी के ऊपर तार बदलने का सफलतापूर्वक कार्य