स्विमिंग सिखाने के बहाने बच्चियों से दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार
दिल्ली : नरेला स्थित स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने गई नौ और 12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान अनिल और उसके साथी मुनील के रूप में हुई है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने घटना की पुष्टि की है। घटना 5 अगस्त की है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक दोनों बच्ची स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने जाती है।
आरोप है कि 5 अगस्त को 9 साल की बच्ची वहां गई थी, जिसे अनिल ने पकड़कर एक कमरे में ले गया, जहां 12 साल की बच्ची पहले से मौजूद थी। जहां आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका साथी आ गया और उसने भी दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
डर की वजह से पीड़िताओं ने अपने परिवार वालों को घटना के बारे में नहीं बताया। साथ ही स्विमिंग पूल में जाना छोड़ दिया। नौ साल की बच्ची के स्विमिंग में नहीं जाने पर उसकी मां ने पूछताछ की, तब बच्ची ने घटना के बारे में बताया। उसके बाद परिवार वालों ने घटना की शिकायत नरेला थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
Rani Durgavati Vishwavidyalaya में डॉ. सुरेंद्र सिंह बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता
ईरान तनाव के बीच भारत-बांग्लादेश कूटनीति तेज, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट पर सबकी निगाह
शहर में दो दिन तक मिलेगा जैविक सब्जियों का स्वाद
नामांकन के बाद ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी, 91 लाख नाम कटना चिंताजनक