प्रेमी के साथ शादी करने भोपाल आई युवती ने फांसी लगाई
भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके में स्थित सुंदर नगर इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है की युवती अपने प्रैमी के साथ करीब डेढ़ महीने पहले का शादी करने के लिए भोपाल आई थी। उसने आत्महत्या उस समय की जब उसका प्रेमी अपने इंदौर अपने घर किसी काम से गया था। पुलिस के अनुसार बीती रविवार करीब साढ़े 8 बजे अशोका गार्डन में अंजलि बंसल (20) निवासी इंदौर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मकान मालिक से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जॉच के बाद शव को पीएम के लिये मर्चूरी में रखवा दिया। जॉच में सामने आया कि
मृतका और हरिसिंह धानक बीती 12 फ़रवरी को इंदौर से भोपाल शादी करने के लिये आये थे। हरिसिंह भोपाल में मजदूरी का काम करता है। यहां दोनों ने अशोका गार्डन इलाके में किराये का मकान ले लिया था। हरिसिंह सामान वापस लाने के लिए इंदौर गया हुआ था, इस बीच मृतका घर में अकेली थी। उसी दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि कारणो की जॉच के लिये मृतका और उसे प्रैमी हरिसिंह के परिवार वालों के बयान दर्ज किये जायेगें। जॉच में सही कारण सामने आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्यवाही तय की जायेगी।

Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य