गोमुख से गंगोत्री और काशी तक, गंगा बहती है श्रद्धा के संग
गंगा नदी का हमारे जीवन में धार्मिक रूप से काफी महत्व है. इसका उद्गम भागीरथी व अलकनंदा नदी मिलकर करती है. यह गोमुख से निकलकर गंगोत्री पहुंचती है. फिर यहां से हरिद्वार से होते हुए काशी और फिर आगे जाकर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है. हिंदू धर्म में मान्यता है कि गंगा नदी में डुबकी लगाने से आपके सारे पाप धुल जाते हैं. गंगा नदी का सबसे महत्वपूर्ण स्थान हरिद्वार को माना गया है.
हिंदू धर्म में अगर किसी की मौत होती है तो उसकी अस्थियां भी यहीं हरिद्वार में आकर बहाई जाती है. क्या आप जानते हैं कि गंगा नदी जितनी बड़ी है उतनी ही गहरी भी है. गंगोत्री से निकलने वाली इस नदी की लंबाई 2525 किलोमीटर है.लेकिन यह नदी सबसे ज्यादा गहरी कहां होती है. कई लोगों का मानना है कि ऋषिकेश तो कुछ का मानना है हरिद्वार में यह नदी सबसे ज्यादा गहरी होती है. इसके अलावा कई लोगों को ये भी लगता है कि काशी यानि बनारस में यह नदी सबसे ज्यादा गहरी होती है. लेकिन ये सभी जवाब गलत हैं.
गंगा नदी सबसे ज्यादा गहरी प्रयागराज में होती है. यहां गंगा नदी की गहराई इतनी अधिक है कि बड़े से बड़ा तैराक भी यहां तैरने से डरे. अगर कोई यहां डूब गया तो उसकी लाश कहां गई, यह पता लगा पाना भी मुश्किल हो जाता है. कई दफे तो लाश मिलती ही नहीं है.
दरअसल, गंगा नदी की औसत गहराई 33 मीटर है. औसत गहराई को कई जगहों की गहराइयों के आधार पर तय किया जाता है. जब गंगा प्रयागराज आती है, उस समय ये सबसे गहरी होती है. यहां गंगा की गहराई 33 मीटर है. ऐसे में प्रयागराज में गंगा में डुबकी लगाना हरिद्वार से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है.
हर साल डूबते हैं कई लोग
प्रयागराज में हर साल लाखों लोग अपने पाप धोने आते हैं. ज्यादातर जगहों पर, जहां गंगा बहती है, वहां लोगों की भीड़ लगी रहती है. लेकिन इसमें सबसे अधिक डूबने के केसेस प्रयागराज से आते हैं. इसकी वजह है गंगा की सबसे अधिक गहराई. गंगा नदी की सबसे पहली शाखा भागीरथी है.

मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन यात्रियों को नहीं आई पसंद, खाली जा रहे जनरल कोच
पिछली भिड़ंत में बरसे थे 475 रन, जानें पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस के रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया
बंगाल में कांग्रेस ने खेला मुस्लिम-दलित कार्ड, क्या BJP को होगा नुकसान या Mamata Banerjee को?
‘हिडमा’ के नारों पर सियासत तेज, राहुल गांधी के ट्वीट पर घमासान
‘जुल्म उतना ही करो, जितना सह सको’: अरविंद केजरीवाल ने दिए व्यंग्यपूर्ण निर्देश, किसे बनाया निशाना?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पुलिस चौकी के सामने भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी