पूर्व महापौर भाजपा में शामिल, टीएस सिंहदेव बोले......
छत्तीसगढ़ भाजपा में चल रहे प्रवेश उत्सव के दौरान एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगा है। बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों, छत्तीसगढ़ के प्रमुख फिल्मी और लोक कलाकार शाहिद समेत 500 से अधिक लोगों ने रायपुर में भाजपा में प्रवेश किया है।
इस बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान देते हुए भाजपा को भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी करार दिया है। सिंहदेव ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर भाजपा का फुलफार्म बताया है। उन्होंने लिखा है कि पिछले दस वर्षों से जिसे हम वाशिंग मशीन समझ रहे थे, वह तो पूरी लांड्री सर्विस निकली। भाजपा मतलब भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी। उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जिनको देश में घूम-घूम कर भ्रष्टाचारी बताते हैं, फिर अपनी ईडी, सीबीआइ की छड़ी घुमाते हैं और सभी भ्रष्टाचार के दागी नेता अचानक बेदाग हो जाते हैं।
सिंहदेव ने आगे लिखा है कि जिनके खिलाफ सबसे ज़्यादा नारे लगाए, सत्ता के लालच में उन पर ही फूल बरसाए। 25 ऐसे विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया, जिनके पर लगातार आरोप लगते रहे, मुकदमे डलते रहे और पार्टी बदलते ही अचानक वो मुकदमे रफा दफा हो गए।
भाजपा का पलटवार, कांग्रेस का मनोबल टूटा
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने टीएस सिंहदेव के लांड्री वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मनोबल टूट चुका है और टीएस सिंहदेव का बयान केवल इसका मेकअप करने की कोशिश है।

अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर