लखीमपुर खीरी में शादी की रात हुई फायरिंग
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। दरअसल, लड़के और लड़की के बीच प्रेम संबंध था। लेकिन, दोनों परिवार शादी को राजी नहीं थे। बाद में दोनों ने अपने-अपने परिवार को शादी के लिए राजी किया। 20 फरवरी को शादी की तारीख तय की गई। मैरिज लॉन में शादी का समारोह आयोजित किया गया। चारों तरफ खुशियां फैली थी। डीजे पर म्यूजिक बज रहा था। बारात सज चुकी थी। जैसे ही बारात दरवाजे पर आई और जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ, फायरिंग ने सबकुछ शांत कर दिया। बिना शादी बारात को वापस लौटना पड़ा।
सीतापुर जिले के चंदीभानपुर गांव के जितेंद्र वर्मा और बिसवां खुर्द की साधना के बीच लव अफेयर था। दोनों के परिवार शुरू में इस रिश्ते के खिलाफ थे। बाद में दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। शादी लखीमपुर खीरी के एक मैरिज लॉन में रखी गई थी। गुरुवार रात दोनों पक्ष और उनके रिश्तेदार समारोह स्थल पर मौजूद थे। रात करीब एक बजे जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान डीजे पर डांस कर रहे कुछ लोगों ने शराब पी रखी थी।
डीजे पर गाना बजवाने को लेकर लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदारों और लड़के पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। कुछ देर बाद लड़की पक्ष का एक रिश्तेदार दोस्तों के साथ लौट आया। उसने दूल्हे के भाई आशीष वर्मा पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने कंधे के पास लगी और वह जमीन पर गिर गया।
मौके पर मची अफरातफरी
गोलीकांड के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरे मैरिज हॉल में अफरातफरी मच गई। घायल आशीष को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी की रस्में बीच में ही रुक गईं। दुल्हन अपने परिजनों के साथ वापस चली गई। सूत्रों के मुताबिक, लड़की के कुछ रिश्तेदार इस शादी के खिलाफ थे। पहले भी धमकी दे चुके थे। ऐसे में यह मामला चर्चा में आ गया है। लड़की के परिजनों के खिलाफ जान-बूझकर माहौल बिगाड़ने की बात कही जा रही है।
दरअसल, लड़की की शादी लखीमपुर जिले के थाना शारदा नगर क्षेत्र के गांव मुरादनगर में पहले तय हुई थी। सगाई भी हो चुकी थी। बाद में वह शादी टूट गई। इसके बाद लड़की के परिजन प्रेमी के साथ शादी करने को माने। पुलिस ने इस मामले में नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

भोजशाला पर बड़ा फैसला: MP हाईकोर्ट ने वाग्देवी मंदिर माना, मुस्लिम पक्ष को झटका
HPV Vaccine को लेकर जागरूकता की कमी बनी बड़ी चिंता
2027 विश्वकप को लेकर चयन और भविष्य पर उठ रहे सवालों के बीच आया बयान
शराब सप्लायर की पुलिस के साथ चेज़, वीडियो हुआ वायरल
सफाई कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सेवा
भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करेगा UAE, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े समझौते
सोने और चांदी में गिरावट, गोल्ड के नए रेट अपडेट
Tilak Varma को लेकर कथित बयान पर फैंस ने जताई नाराजगी
‘पत्नी को भेज दूंगी वीडियो’, महिला ने डॉक्टर को दी धमकी
मुरैना में बारूद के धमाकों से दहशत, अवैध खनन से घरों में पड़ रही दरारें