इंग्लैंड के बल्लेबाज ने आईपीएल से नाम लिया वापस, दो साल का बैन लगने का खतरा
Harry Brook: IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है. इससे पहले इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने इस साल लीग में नहीं खेलने का फैसला लिया है. जिसके बाद से नए नियमों के मुताबिक उनपर दो साल का बैन लगने का खतरा मंडरा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर आयोजक नियम का पालन करने का फैसला लेते हैं, तो ब्रूक को IPL से दो साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में 6.25 करोड़ रूपये में खरीदा था.
दिल्ली कैपिटल्स और समर्थकों से मांगी माफी
ब्रूक ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इस जानकारी को फैंस के साथ साझा की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स टीम और उनके सपोर्टर्स से माफी भी मांगी. ब्रूक ने इससे पहले निजी कारणों से IPL 2024 में भी नहीं खेलने का फैसला लिया था. ब्रूक ने कहा कि उनके लिए यह काफी मुश्किल फैसला था. वह इस समय पूरी तरह से इंग्लैंड टीम पर फोकस करना चाहते हैं. ब्रूक ने आखिरी बार IPL 2023 में खेले थे. इस दौरान वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे.
अब दो साल का होगा बैन
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने निजी कारणों से टूर्नामेंट में न खेलने का फैसला लिया है. ब्रूक के अलावा पिछले कुछ सालों में कई और खिलाड़ी भी ऐसा कर चुके हैं. जिसके बाद से यह नियम लाया गया कि अगर कोई भी खिलाड़ी ऑक्शन में रजिस्टर करता है. ऑक्शन में खरीदे जानें के बाद, सीजन की शुरुआत से पहले लीग से अपना नाम वापस ले लेता है. तो उसे टूर्नामेंट और ऑक्शन में दो साल के लिए हिस्सा लेने से बैन किया जा सकता है.

अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें शुरू
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस
अल्ट्रासाउंड जांच में महिला के गर्भ में दो बच्चों की पुष्टि हुई थी
एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: बाबा विश्वनाथ की नगरी में सीएम मोहन यादव, मंदिर परिसर में की बैठक
बंगाल चुनाव: भवानीपुर बनी हॉट सीट, बीजेपी ने तैयार किया चक्रव्यूह
IPL 2026 में पहले ही मैच में चेन्नई की कमजोरियां उजागर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप
बस्तर नक्सल मुक्त, सरेंडर नक्सलियों के चुनाव लड़ने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान
IPL 2026 में मुंबई होटल में ब्रिटिश इंजीनियर की मौत, कमरे में बेहोश पाए गए
मध्य प्रदेश में टीईटी विवाद तेज, 12 शिक्षक संगठन मिलकर करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन