आज ईद....इसके पहले पाकिस्तान ने कर दी लाख पुलिस फोर्स की तैनाती
इस्लामाबाद । पाकिस्तानी आवाम को लगातार आतंकी हमले का खतरा सता रहा है। इसकारण आनन-फानन में पाकिस्तानी सरकार ने मस्जिदों के बाहर और बाजारों में एक लाख पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी अधिकारियों ने ईद-उल-फितर की छुट्टी से पहले देश भर में मस्जिदों और बाजारों में 100,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है।
अधिकारियों ने कहा कि हालांकि पाकिस्तान में ईद के मौके पर आतंकी हमले विरले ही होते हैं, लेकिन खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को अलर्ट कर दिया है कि आतंकवादी ईद की छुट्टी का इस्तेमाल नागरिकों, सरकारी और सैन्य भवनों और पुलिस आवास परिसरों को निशाना बनाने के लिए कर सकते हैं। पाकिस्तान में हाल के वर्षों में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, जिसमें से ज्यादातर की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान और अलगाववादियों द्वारा ली गई है, जो मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत से संचालित होते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में उन स्थानों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां हाई-प्रोफाइल हस्तियों के ईद की नमाज अदा करने की उम्मीद है। बता दें कि ईद-उल-फितर पाकिस्तान में गुरुवार को मनाई जाएगी। मंगलवार को चांद नहीं दिखी, इसकारण बुधवार को ईद नहीं मनी। ईद के मौके पर पाकिस्तान में तीन दिवसीय छुट्टी ऐलान किया गया है। वहीं, अफगानिस्तान में सुरक्षा बढ़ा दिए गए हैं। गृह मंत्रालय के तालिबान प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने कहा कि अफगानिस्तान में ईद-उल-फितर के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेनाएं पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिदों सहित सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बल तैनात रहने वाले है।
वरिष्ठ रक्षा विश्लेषक और इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के प्रबंध निदेशक अब्दुल्ला खान ने कहा कि उन्हें संभावित आतंकी हमलों के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है, मगर आतंकवादी सॉफ्ट टारगेटेस को निशाना बना सकते हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों और खुले स्थानों पर नमाज अदा करते हैं और ईद मनाते हैं।

अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर