दिल्ली में जोर-शोर से चल रही दशहरा की तैयारियां
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विजय दशमी पर दिल्ली के लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में रामलीला देखने जाएंगी। वह राम-रावण युद्ध का मंचन देखेंगी और प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर धर्म की विजय का संदेश देंगी। राष्ट्रपति के आगमन के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। रामलीला में राम-रावण युद्ध का मंचन आधुनिक तकनीक से होगा। राजधानी में रामलीला मंचन के साथ ही दशहरा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विजय दशमी पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लालकिला मैदान में स्थित माधवदास पार्क में श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में आयोजित रामलीला देखने पहुंचेंगी। कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता, सचिव प्रदीप शरण और प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि समिति ने राष्ट्रपति को औपचारिक न्यौता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। विजय दशमी के दिन राष्ट्रपति राम-रावण युद्ध का मंचन देखेंगी। साथ ही सांकेतिक तीर चलाकर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मैदान में मंच, दर्शक दीर्घा और वीआइपी गैलरी को सजाया जा रहा है। राष्ट्रपति के अलावा देश के कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और दिल्ली के अन्य बड़े नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। धीरजधर गुप्ता ने बताया कि इस बार राम-रावण युद्ध का मंचन भव्य और आधुनिक तकनीक से होगा, ताकि दर्शकों को पौराणिक कथा का जीवंत अनुभव मिल सके। राजधानी के हजारों श्रद्धालुओं के भी इस अवसर पर जुटने की संभावना है। दशहरा पर्व पर श्री धार्मिक लीला कमेटी का पंडाल राष्ट्रपति की मौजूदगी से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बनने जा रहा है।

मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार
10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द, अप्रैल-मई में आने की संभावना
भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
मार्च में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ चार साल के निचले स्तर पर, फिर भी रोजगार में बढ़त
पंचायत सचिव की लापरवाही, जिंदा लोगों को बताया मृत