महिला से किया दुष्कर्म ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर
रैरूमा पुलिस चौकी के अंतर्गत शादी का झांसा देकर एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार महीने तक महिला का यौन शोषण किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रैरूमा पुलिस चौकी के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जशपुर के रहने वाले चंदन कुमार रवानी (30) ने उसके साथ शादी का झांसा देकर चार महीने तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि चंदन उसके गांव में ड्राइवरी का करता करने आया था। चंदन महिला के घर के पास किराये पर मकान लेकर रह रहा था। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हो गई। एक-दूसरे का नंबर भी ले लिया और बातचीत करने लगे।
महिला ने बताया कि चंदन का उसके घर भी आना-जाना था। इसी बीच चंदन ने शादी का प्रस्ताव रखा और माह दिसंबर में घर में अकेली पाकर महिला से शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद कई अलग-अलग स्थानों पर चंदन ने शादी करने की बात कहकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाये। बीते फरवरी माह में चंदन महिला को अपने साथ बिलासपुर लेकर गया, जहां से वापस आने पर शादी की बात बोला था, लेकिन बिलासपुर से आने के बाद चंदन शादी की बात से इंकार करने लगा।
महिला की तहरीर पर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उपनिरीक्षक मनीषकांत सिंह ने आरोपित चंदन कुमार रवानी के खिलाफ धारा 376(2)(द) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया और तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी को अपराध दर्ज होने की जानकारी मिल चुकी थी, जो अपने गांव से फरार होने की फिराक में था पर नाकाम रहा। आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा दिया है।

90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि
मऊगंज के डायल 112 हीरोज
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सुरक्षित: 45 दिनों का कच्चा तेल स्टॉक तैयार
नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान