इटावा में शादी का ड्रामा, ब्यूटी पार्लर से देरी ने बिगाड़ा रिश्ता
शादी-ब्याह में कई बार ऐसा होता है कि रस्में तय समय पर पूरा नहीं हो पातीं. कई बार इसके लिए इंतजार करना पड़ता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के इटावा में कुछ गजब ही हो गया. यहां दूल्हे ने दुल्हन संग सात फेरे लेने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि वो ब्यूटी पार्लर से पांच घंटे बाद लौटी. दूल्हा बारात वापस ले गया तो दुल्हन पक्ष थाने पहुंचा. वहां दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी. फिलहाल पुलिस इस केस की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, इटावा जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की शादी इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी के एक लड़की के साथ तय हुई. मंगलवार यानी 29 अप्रैल 2025 को एक गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम के बीच वर पक्ष के लोग वहां पहुंच गए.
लड़की के पिता को आया हार्ट अटैक
इसी बीच जानकारी मिली कि दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई है और अभी तक वो नहीं लौटी है. इससे बारातियों और घरवालों में खलबली मच गई. लड़की की तलाश की जाने लगी, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका. ये बात जैसे ही लड़की के पिता को पता चली उन्हें हार्ट अटैक आ गया. उन्हें तत्काल उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया.
दूल्हे ने किया शादी से इंकार
इधर पांच घंटे बाद दुल्हन बिना तैयार हुए गेस्ट हाउस पहुंची. इससे नाराज दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया और बारात वापस ले गया. दुल्हन पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए शादी तोड़ने का आरोप वर पक्ष पर लगाया और थाने में तहरीर दी. पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका