दिल्ली में आज लग सकता है भीषण ट्रैफिक जाम, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली: दिल्ली के कई रास्तों पर आज भीषण ट्रैफिक जाम लगने का अनुमान है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, आज दिल्ली में बाबा बागेश्वर धाम की पदयात्रा निकलने वाली है, जिसमें करीब 50,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में गाड़ियों का काफिला भी शामिल होगा। ये यात्रा सुबह 11 बजे राजधानी के छतरपुर में स्थित आद्य कात्यायनी मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक जाएगी।
यात्रा बदरपुर बॉर्डर से होते हुए फरीदाबाद में प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा के रास्ते पर ट्रैफिक को दूसरी ओर मोड़ा जाएगा। दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए इस दौरान भारी गाड़ियों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, हल्की गाड़ियों के साथ-साथ निजी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। प्रतिबंध छतरपुर के वाई-प्वॉइंट से एसएसएन मार्ग पर डेरा मोड़ तक सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा।
1. सीडीआर चौक से छतरपुर के वाई-प्वॉइंट तक और वापसी मार्ग पर, प्रतिबंध सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक लागू रहेंगे।
2. डेरा मोड़ से छतरपुर के वाई-प्वॉइंट तक और इसके वापसी मार्ग पर प्रतिबंध सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा।
3. आज (7 नवंबर) दोपहर एक बजे से रात 10 बजे तक और 8 नवंबर को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक जीर खोड़ से डेरा मोड़ और वापसी मार्ग प्रतिबंध रहेगा।
4. आज सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक सीडीआर चौक से डेरा मंडी और जीर खोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पार्किंग प्रतिबंध लागू रहेगा।
5. एसएसएन मार्ग, छतरपुर मंदिर रोड और 100 फुट रोड पर देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
इन रास्तों से निकलने की सलाह
एसएसएन मार्ग से आने वाले और फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों को एसएसएन मार्ग से जाने से बचने और सीडीआर चौक होते हुए सीधे एमजी रोड पर जाने की सलाह दी गई है। एसएसएन मार्ग से जीर खोड़ रोड होते हुए गुरुग्राम जाने वालों को सीडीआर चौक पर मंडी रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। डेरा गांव से छतरपुर जाने वाले यात्रियों को बांध रोड से मंडी रोड की ओर होते हुए महरौली-गुरुग्राम रोड जाने की सलाह दी गई है।
बांके बिहारी मंदिर पर होगी समाप्त
बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' आज से शुरू हो रही है। यह यात्रा 16 नवंबर को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर पर समाप्त होगी। यात्रा की शुरुआत में केंद्र और दिल्ली सरकार के मंत्री, बीजेपी के बड़े नेता, विधायक और कई साधु-संत भी शामिल हो सकते हैं।

रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव