Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
जगदलपुर। के ऐतिहासिक दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. करीब एक महीने की लुका-छिपी के बाद, पुलिस ने मुख्य आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस अब चोरी गए बेशकीमती आभूषणों और मूर्तियों की बरामदगी में जुट गई है।
ओडिशा में छिपकर बैठा था चोर
जगदलपुर एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि, आरोपी की पहचान मोनू यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी अपनी पहचान छिपाकर पिछले 20-25 दिनों से ओडिशा में रह रहा था. पुलिस की एक विशेष टीम ने अलग-अलग राज्यों में सुराग जुटाते हुए अंततः आरोपी को ओडिशा के मार्केल इलाके से धर दबोचा।
जानें जगदलपुर पुलिस ने कैसे सुलझाई दंतेश्वरी मंदिर की चोरी की गुत्थी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने का मंगलसूत्र और चोरी हुए सोने के बड़े हार का एक हिस्सा बरामद किया है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी के बाद भागते समय उसका सोने का हार टूटकर गिर गया था, जिसका केवल एक टुकड़ा ही उसके पास बचा है. रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की मौजूदगी देखकर उसने डर के मारे मंगलसूत्र और हार का टुकड़ा एक पेड़ के नीचे छिपा दिया था।
बाकी का सामान, जिसमें तीन मूर्तियां और चांदी की चेन शामिल थी, उसने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से नदी में फेंक दिया था. मंदिर की मूर्तियों और शेष गहनों की तलाश के लिए पुलिस ने SDRF की टीम को भी तैनात किया. हालांकि, नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक अन्य सामान बरामद नहीं हो सका है. पुलिस ने बताया कि वर्तमान में घटना का रिक्रिएशन कराया जा रहा है ताकि वारदात की पूरी कड़ियों को जोड़ा जा सके. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें