जल्द पूरा करें शत-प्रतिशत मैपिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा ने मंगलवार को प्रदेश के सभी 55 जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने एसआईआर कार्य की समीक्षा की और उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को बधाई दी। इसके साथ ही जल्द से जल्द शत प्रतिशत मैपिंग और डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो, यह सुनिश्चित करें।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कहा कि एसआईआर के बारे में मतदाताओं को जागरूक करें। बीएलए और वालेंटियर्श का सहयोग लें। गणना पत्रकों को जल्द से जल्द संग्रहित करें। नो मैपिंग और असंकलित गणना पत्रक (UEF) को कम करने का पूरा प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं छूटना चाहिए। बैठक के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र राम प्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी, राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

‘धुरंधर’ के ‘एसपी साहब’ से मिले राघव चड्ढा, तस्वीरें वायरल
पुडुचेरी में पूर्व सीएम नारायणसामी ने डाला वोट, बोले- इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल
“ज्यादा बोलबे ता तोका बंद कइके डंडा से मारब”—जल निगम कर्मचारियों पर भड़के BJP विधायक
इश्क का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या के बाद मासूम को जिंदा जलाया
बोर्ड परीक्षा के डर से घर छोड़ भागे बच्चे, दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से किया बरामद
यूपी में शिक्षा का संकट: 872 छात्रों पर सिर्फ 2 शिक्षक
ओखला लैंडफिल का कड़वा सच, जहरीले कचरे के बीच मजदूरों की जिंदगी पर संकट
मेरठ में प्रशासन ने सेंट्रल मार्केट के 44 प्रतिष्ठानों को किया सील
रीवा में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का संदेश, सशक्तिकरण में योगदान का आह्वान