CG: ईडी ने दर्ज किया नया केस शराब घोटाले में
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में मंगलवार को इन्फोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज करने की बात सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मनी लांड्रिंग का केस खारिज होने के बाद ईडी ने ईसीआइआर दर्ज की है। हालांकि इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शराब घोटाला मामले में नई ईसीआइआर दर्ज की गई
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए शराब मामले में मनी लांड्रिंग की कार्रवाई को यह कहते हुए रद कर दिया था कि एजेंसी के लिए पीएमएलए के तहत आगे बढ़ने के लिए कोई अनुसूचित अपराध स्थापित नहीं हुआ है। इसके बाद ईडी द्वारा शराब घोटाला मामले में नई ईसीआइआर दर्ज की गई है।
इन लोगों को किया गया नामजद
सूत्रों के मुताबिक ईडी की नई ईसीआइआर 17 जनवरी को एसीबी और ईओडब्ल्यू की ओर से दर्ज की गई एफआइआर पर आधारित है। इसमें सेवानिवृत आइएएस अफसर अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा सहित कई कांग्रेस नेताओं, नौकरशाहों और व्यापारियों सहित 70 लोगों को दो हजार करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार में नामजद किया गया है।

नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा