दिल्ली से बंटी-बबली गिरफ्तार आभूषण शोरूम को बनाते थे निशाना
नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने आभूषण शोरूम में चोरी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पंजाब से दिल्ली आकर उन्होंने कई वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि नशे की लत के कारण उन्होंने चोरी करना शुरू कर दिया था। आरोपियों ने दिल्ली के कई इलाकों में चोरियां की थीं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को साहिल अरोड़ा ने अपने आभूषण शोरूम में चोरी की शिकायत पुलिस को दी। उन्होंने शिकायत में बताया कि 20 जुलाई को उनकी दुकान में आभूषण खरीदने के लिए एक दंपती ने शोरूम से कान की बाली और एक जोड़ी सोने के टाप्स चोरी कर लिए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार
10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द, अप्रैल-मई में आने की संभावना
भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
मार्च में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ चार साल के निचले स्तर पर, फिर भी रोजगार में बढ़त
पंचायत सचिव की लापरवाही, जिंदा लोगों को बताया मृत