बॉलीवुड के खिलाड़ी का बर्थडे धमाका, ट्विंकल खन्ना ने शेयर की खास तस्वीरें
मुंबई: इस बार अक्षय कुमार ने 9 सितंबर को अपना जन्मदिन बड़े ही अनोखे अंदाज में अपने फैंस के साथ मनाया। उनके जन्मदिन के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अब अक्षय की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने एक दिन बाद अक्षय के जन्मदिन के जश्न की झलक दिखाते हुए अक्षय के साथ एक फनी तस्वीर साझा की है।
ट्विंकल ने शेयर की फनी तस्वीर
ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर आज एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अक्षय और ट्विंकल जोकर लिखे हुए ताश के पत्ते के कट आउट में खड़े होकर फोटो खिंचा रहे हैं। तस्वीर में ट्विंकल जोकर वाली नकली नाक भी लगाए हुए हैं। जबकि अक्षय एक अजीबोगरीब ब्लैक चश्मा लगाए हुए हैं और उस पर ताश भी बने हुए हैं।
सुबह सात बजे से शुरू हुआ जश्न
इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्विंकल ने जन्मदिन के सेलिब्रेशन के बारे में भी बताया है। ट्विंकल ने लिखा, ‘जन्मदिन का जश्न सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम को कार्ड्स और कैरोके के साथ खत्म हुआ। बर्थडे बॉय हमेशा जीतने के लिए जाना जाता है। मुझे आश्चर्य है, लेकिन शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर उसके हाथ में नहीं तो उसके साथ कोई खास जोकर जरूर है।’ ट्विंकल की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फैंस के साथ अक्षय ने मनाया जन्मदिन
अक्षय कुमार 9 सितंबर 58 साल के हो गए हैं। अक्षय ने इस बार अपना जन्मदिन पैपराजी और फैंस के साथ भी मनाया। उन्होंने एक फैन फेस्ट का इवेंट किया। इस दौरान फैंस ने उन्हें अपनी तरफ से गिफ्ट भी गिए। इस मौके पर ट्विंकल खन्ना भी अक्षय के साथ मौजूद रहीं। अक्षय ने वहां पहुंचने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।

2 अप्रैल 2011: भारत बना विश्व चैंपियन, 28 साल का इंतजार खत्म
एनसीपी में उठापटक: सुनेत्रा पवार ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पद हुए गायब
IPL के बीच Sahiba Bali विवादों में, वीडियो वायरल
Donald Trump के बयान से बाजार में हलचल, MCX पर चांदी फिसली
CG News: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, 37 लाख की ठगी
Madhya Pradesh में कांग्रेस का टैलेंट हंट, डेटा साइंटिस्ट और प्रोफेसर बनने के लिए युवाओं ने दिखाया उत्साह
युद्ध के बीच भारत बना संकटमोचक, पड़ोसियों को दी एनर्जी सुरक्षा
रामायण पर बनीं सैकड़ों फिल्में और सीरियल, हर दौर में छाई राम कथा
चांद की ओर इंसानों की वापसी: NASA ने लॉन्च किया Artemis II मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रवाना