तोमर भाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी वारंट के साथ संपत्ति कुर्की की तैयारी
छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्याज के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाले सूदखोर तोमर भाइयों के खिलाफ पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसकी तामिली नहीं होने पर दोनों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ पुरानीबस्ती, तेलीबांधा, टिकरापारा व अन्य थानों में वसूली, हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, कर्जा एक्ट आदि जैसे कई मामले दर्ज हैं। पिछले माह पुरानीबस्ती और तेलीबांधा थाने में दर्ज प्रकरणों में दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले में फिलहाल वीरेंद्र की पत्नी शुभ्रा सिंह, दिव्यांश जेल में हैं।
बैंक खाते भी हैं ब्लॉक
पुलिस ने आरोपियों के उन बैंक खातों को ब्लॉक कराया है, जिन पर कर्ज देने के बाद मनमानी वसूली की जाती थी। पहले 5 से 10 फीसदी ब्याज दर पर कर्ज दिया जाता था। इसके एवज में मकान, दुकान, प्लाट आदि के दस्तावेज, ब्लैक स्टॉप पेपर, चेक आदि रख लेते थे। इसके बाद ब्याज दर अधिक वसूलते थे। वीरेंद्र, रोहित व उसके साथियों के खिलाफ पुरानीबस्ती थाने में अब तक पांच लोग एफआईआर करवा चुके हैं।

होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला, जहाजों के लिए नए रास्ते तय; तेल सप्लाई पर खतरा
संयुक्त राष्ट्र में भारत की बढ़ी ताकत, मिली चार अहम जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव: 10 अप्रैल को BJP का घोषणापत्र संभव, किन मुद्दों पर रहेगा जोर?
नरेंद्र मोदी आज बंगाल में भरेंगे चुनावी जोश, रोड-शो और रैली से शक्ति प्रदर्शन
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित