पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत जागरूकता रथ को
रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप लगाने की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु सरगुजा जिले में जागरूकता रथ को आज पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ जिले के सभी सात विकासखण्डों में भ्रमण कर आम नागरिकों को आवेदन से लेकर कार्य पूर्ण होने तक की जानकारी उपलब्ध कराएगा। सरगुजा जिले में वर्तमान में कुल 45,777 घरेलू विद्युत उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें से 501 उपभोक्ताओं द्वारा योजना हेतु पंजीयन कराया गया है, जिनमें 497 उपभोक्ता आवेदन की आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है।
गौरतलब है कि पीएम सूर्यघर योजना में तीन किलोवाट या उससे अधिक का सोलर पैनल लगाने पर केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार रूपए तथा राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रूपए दी जा रही है। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी