अवध ओझा ने पटपड़गंज में खेला फ्री कोचिंग का दांव
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार माहौल साल 2025 की तुलना में बहुत अलग है। इस बार हर दल के प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए मुफ्त बिजली, पानी, पैसा और फ्री बस यात्रा का प्रलोभन दे रहे हैं। वहीं, पटपड़गंज विधानसभा से आप प्रत्याशी अवध ओझा ने मुफ्त कोचिंग का दांव खेल दिया है। पटपड़गंज क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अवध ओझा ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिस पर लोगों से मुफ्त कोचिंग के लिए फॉर्म भरने के लिए कहा गया है। अवध ओझा का दावा है कि पटपड़गंज से चुनाव जीतने पर वो बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देंगे। ये दावा अवध ओझा ने एक जनसभा में किया। इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया पर न केवल अपने दावों को पोस्ट किया बल्कि अपने दावों को दोहराया। आप प्रत्याशी अवध ओझा के मुफ्त कोचिंग वाले दांव पर स्थानीय निवासी देवेश्वरी का कहना है कि ये बात सही है कि वो लोगों ने बच्चों को फ्री पढ़ाने का वादा किया है। वहीं, प्रियांशी ने बताया कि अवध ओझा आए थे। उन्होंने कहा कि फ्री कोचिंग खोलूंगा। उनके इस ऐलान से बच्चे खुश हुए। लोगों को लगता है कि उनका ये ऐलान मिडिल क्लास परिवार के बच्चों को ऊपर पहुंचाने में मददगार साबित होगा। दीप चंद का कहना है कि अवध ओझा का मुफ्त कोचिंग वाला दांव उनके जैसे गरीबों के बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर है। वेस्ट विनोद नगर के अरुण रावत के मुताबिक मुफ्तखोरी आदमी को कमजोर बनाती है। फ्री में कुछ नहीं चाहिए। आप कार्यकर्ता निखिल ने बताया कि क्यूआर कोड उनके कार्यालय में उपलब्ध है। युवक क्यूआर कोड स्कैन कर फ्री कोचिंग का फॉर्म भर सकते हैं। क्यूआर कोड के जरिए फॉर्म भरने के लिए युवाओं से आईडी से लेकर आधार और नाम उम्र से जुड़ी जानकारियां मांगी जा रही हैं। आप प्रत्याशी अवध ओझा की मुफ्त कोचिंग योजना को खिचड़ीपुर में रहने वाले संजय और अन्य महिलाएं बढ़िया बता रही हैं।

आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश
राशिफल 13 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना