AAP का एमसीडी में बड़ा निर्णय दिल्लीवासियों के लिए AAP का बड़ा तोहफा
दिल्लीवालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब यहां कार मालिकों को ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ी, क्योंकि एमसीडी की तरफ से पार्किंग फीस बढ़ाए जाने की चर्चा पर अब विराम लग गया है. दिल्ली नगर निगम (MCD) के हाउस ऑफ काउंसिलर्स ने फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. एमसीडी में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि यह फैसला यात्रियों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाने के लिए लिया गया है.
दरअसल एमसीडी के कार्यकारी विंग के तहत आने वाले रेम्यूनरेटिव प्रोजेक्ट (RP) सेल ने पहले दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण के मद्देनजर पार्किंग फीस बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव में अलग-अलग इलाकों के लिए अलग-अलग फीस तय करने की सिफारिश की गई थी.
कितनी बढ़ने वाली पार्किंग फीस
मौजूदा वक्त में एमसीडी पहले पांच घंटे के लिए प्रति घंटे 20 रुपये, फिर 5 से 24 घंटे के लिए 100 रुपये और मासिक दिन-रात पास के लिए 2,000 रुपये पार्किंग फीस लेती है. RP सेल के प्रस्ताव के अनुसार, पॉश इलाकों में पहला घंटा 30 रुपये, तीन घंटे तक 75 रुपये और तीन घंटे से अधिक समय के लिए 30 रुपये प्रति घंटा करने की योजना थी. वहीं अन्य इलाकों में पहला घंटा 20 रुपये, तीन घंटे तक 50 रुपये और उसके बाद 20 रुपये प्रति घंटा शुल्क तय किया गया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, सदन के नेता मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के लोगों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालना उचित नहीं है, इसलिए जनता के हित में पार्किंग फीस नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी
ईरान में नया शासन? अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की चौथी सूची, दूसरी सूची में किया एक बदलाव
पुरातत्व विभाग की नीतियों के खिलाफ बढ़ा विरोध, दिल्ली तक गूंज
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए’
देश का सबसे बड़ा नक्सल डंप रिकवर, करोड़ों रुपये, सोना-चांदी बरामद
नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी बुरी तरह फंसा: 20 साल का कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना
Varanasi में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन आयोजित
मध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे