प्यार का सरप्राइज! प्रियंका चोपड़ा को करवा चौथ पर चौंकाने पहुंचे निक जोनस
मुंबई: शुक्रवार के दिन मनोरंजन जगत के सेलेब्स ने धूमधाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाया। इस कड़ी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल रहा, जिन्होंने न्यूयॉर्क में इसे सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने पति निक जोनस संग सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। जानिए अभिनेत्री ने क्या कहा।
साझा की खूबसूरत तस्वीरें
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वो पति निक जोनस संग सेल्फी लेती दिख रही हैं। वहीं दूसरे में उनकी बेटी मालती भी दिख रही है। इसके साथ ही उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई दिख रही है। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में प्रियंका और निक की बेटी स्केच करती नजर आ रही हैं।
निक जोनस ने प्रियंका को दिया सरप्राइज
इस पोस्ट को करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, सरप्राइज, निक करवा चौथ के लिए घर आए थे। हर साल जब वो मेरे साथ करवा चौथ मनाने के लिए घर आते हैं, तो मेरी सास एक दिन पहले ही मुझे सरगी भेज देती हैं और मेरी मां विकास खन्ना के हाथ का बना स्वादिष्ट खाना लेकर आती हैं।अपना व्रत तोड़ने के लिए, मेरे सपने इसी से बने थे। मेरे प्यारे चांद होने के लिए शुक्रिया। हमेशा-हमेशा के लिए तुमसे प्यार करता हूं निक जोनस।’
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो प्रियंका इस समय निर्देशक एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म एक जंगल एडवेंचर ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म का पहला पोस्टर नवंबर 2025 में रिलीज किया जाएगा।

लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
दिल्ली में एयर इंडिया के पायलट की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
टीबी खत्म करने के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में तेज कार्रवाई का संकल्प, डब्ल्यूएचओ ने बनाई नई रणनीति
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
रत हो या अमेरिका, अच्छी टेक नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं