NDMC ने तैयार किया समर एक्शन प्लान, दिल्ली में नहीं होगी पानी की किल्लत
नई दिल्ली। नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आगामी गर्मी के मौसम में जल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए समर एक्शन प्लान तैयार किया। इसके तहत जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति के लिए 12 नए माउंटेड वाटर टैंकर खरीदे जाएंगे। आरके आश्रम क्षेत्र में आधुनिक जल नियंत्रण कक्ष भी बनाया जा रहा है।
वॉटर एटीएम पर जोर
एनडीएमसी के अनुसार, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए वॉटर एटीएम की संख्या भी बढ़ाने जा रही है। फिलहाल उसके क्षेत्र में 37 वॉटर एटीएम संचालित हैं, जिनमें से 17 भुगतान आधारित हैं जबकि बाकी स्थानों पर मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टर क्षेत्रों में करीब 50 नए वॉटर एटीएम मुफ्त आधार पर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा नवयुग स्कूलों के बाहर भी वॉटर एटीएम लगाने का प्रस्ताव है।
ऐसे सप्लाई होगा ज्यादा पानी
आपातकालीन जल आपूर्ति के लिए उसने पांच पानी की ट्रॉलियों में लगभग 5000 लीटर क्षमता के पंप भी लगाए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत पानी पहुंचाया जा सके। सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए कॉलोनी में चार बोरवेल लगाने की अनुमति दी गई है, जिनमें से दो तैयार हो चुके हैं।
एनडीएमसी की ऐसे रहेगी जल संकट पर नजर
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 95 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट भी बनाई जा रही है। क्षेत्र में 10 विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी कार्यरत हैं, जिनकी क्षमता लगभग 2750 केएलडी है और इनसे तैयार पानी का उपयोग बागवानी और सिंचाई में किया जा रहा है। जन शिकायतों के समाधान के लिए कालीबाड़ी मार्ग स्थित 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप सेवा और एनडीएमसी 311 मोबाइल एप्प के माध्यम से नागरिक पानी से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अच्छी नींद और सेहत के लिए जानें सोने की सबसे सही दिशा
अक्षय तृतीया 2026: आज मनेगा महापर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश