मदनगीर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दुकानदार की हत्या, शाहबाद डेयरी में एनकाउंटर के बाद बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली।दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर स्थित मदनगीर इलाके में सोमवार की रात एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं गईं। हमले में निखिल नागर उर्फ निक्की (30) बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे कई गोलियां लगीं थीं। हमले के बाद परिजन उसे एम्स ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम व एफएसएल को भी बुलाया गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। शुरुआती जांच से पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश में निखिल पर हमला किया गया।
डेढ़ माह पूर्व आया था जेल से बाहर
परिजनों का कहना है कि डेढ़ माह पूर्व ही निखिल हत्या के एक मामले में जेल से बाहर आया था। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि निखिल नागर परिवार के साथ मदनगीर, अंबेडकर नगर में रहता था। वह घर के पास ही चिकन बेचने की दुकान चलाता था। सोमवार रात करीब 8.30 बजे दुकान पर मौजूद निखिल पर बदमाशों ने आते ही गोलियां चला दीं और फरार हो गए।
पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने शाहबाद डेयरी इलाके में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है और वे अस्पताल में इलाजरत हैं। दोनों ओर से 11 राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी बाल-बाल बचे। एक गोली उनके बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे के रूप में हुई है। दोनों बवाना इलाके में एक माह पहले लूटपाट के दौरान कारोबारी वैभव गांधी की हत्या के आरोप में वांछित थे। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पश्चिम परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त ने पुलिस मुख्यालय में हुई प्रेसवार्ता ने बताया कि 9 फरवरी को बदमाशों ने बवाना सेक्टर-4 इलाके में कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर पुलिस ने 15 फरवरी को पांच बदमाशों रवि, संजय, अरुण, संदीप और हरीश को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में पता चला कि वारदात में मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे भी शामिल थे। दोनों बदमाशों पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिले की नारकोटिक्स टीम को निगरानी के दौरान सोमवार की रात दोनों बदमाशों के शाहबाद डेयरी इलाके में मौजूदगी का पता चला। पुलिस उपायुक्त स्वामी की देखरेख में निरीक्षक गौरव चौधरी के नेतृत्व में टीम बनाकर पुलिस ने बाइक से आए बदमाशों को रोका, जिस पर बदमाश छह राउंड गोलियां चलाकर, वहां से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने बचाव में पांच गोलियां चलाईं। बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे बेहोश हो गए। दोनों को पास के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद क्राइम और फोरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, चार कारतूस, छह खोखा और समयपुर बादली इलाके से चोरी बाइक बरामद हुई है।
मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं 40 से अधिक मामले
पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय मोहम्मद इरफान चांद बाग का रहने वाला है। उसपर 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, लूटपाट, डकैती, चोरी और झपटमारी के मामले शामिल हैं। इनमें से 32 मामले दिल्ली और 8 उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं। वहीं, वर्षीय ऐश्वर्य पांडे डिफेंस कॉलोनी भोपुरा चौक हिंडन मोड़, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसपर हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और चोरी के पांच मामले दर्ज हैं, जिसमें 4 उत्तर प्रदेश और एक दिल्ली में दर्ज है।

प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
ऐतिहासिक दौरा: पहली बार भारत-श्रीलंका को छोड़ सीधे नेपाल पहुँच रहे हैं अमेरिकी राजनयिक कपूर
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा
आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश