तिरुअनंतपुरम नगर निगम में कमल खिलाने वाले पार्षद दिल्ली पहुंचे
नई दिल्ली । तिरुअनंतपुरम नगर निगम में भाजपा की पहली जीत के बाद, महापौर वीवी राजेश के नेतृत्व में केरल के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद दिल्ली पहुंचे हैं। वे विकसित केरलम कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस तीन दिवसीय दौरे में प्रशासनिक और शासन कौशल विकास पर चर्चा होगी, साथ ही वे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और संसद भवन जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा भी करेंगे। तिरुअनंतपुरम नगर निगम में पहली बार कमल खिलने के बाद वहां के महापौर वीवी राजेश के नेतृत्व में नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों और केरल के अन्य स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दिल्ली पहुंचा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़ एवं दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने इनका स्वागत किया। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। भाजपा 4 विकसित केरलम नामक तीन दिवसीय प्रशासनिक और शासन कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वहां के पार्षद व अन्य नेता दिल्ली पहुंचे हैं। ढोल नगाड़े के साथ इनका नई दिल्ली स्टेशन पर स्वागत किया गया। पहले दिन प्रतिनिधिमंडल नेशनल वार मेमोरियल का दौरा किया। उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। उनके साथ केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद थे।

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की उल्टी गिनती शुरू: पीएम मोदी से मिले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स की ऊंची छलांग; दिग्गजों को पीछे छोड़ छोटे शेयर निकले आगे
पाकिस्तान क्रिकेट में नई शुरुआत: सरफराज अहमद बने टेस्ट टीम के हेड कोच
पंजाब किंग्स का 'विजय रथ': मुंबई को हराकर सीजन में अब तक अजेय रही टीम
ट्रंप प्रशासन का 'यू-टर्न'; रूसी तेल पर प्रतिबंधों से मिली एक महीने की और मोहलत
GTB अस्पताल में बनेगा 250 बेड का हाई-टेक ट्रॉमा सेंटर; यमुनापार के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
अतिक्रमण पर चलेगा एमसीडी का डंडा; जुर्माना वसूली और सख्त कार्रवाई का एलजी ने दिया आदेश
संसद में सरकार को बड़ा झटका: लोकसभा सीटें बढ़ाने वाला 131वां संशोधन बिल गिरा
सीआर पार्क हत्याकांड: पार्किंग और पैसों के विवाद ने ली दो जान, आरोपी गिरफ्तार