‘ओ रोमियो’ में नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता और इस एक्ट्रेस ने फ्री में किया काम, विशाल भारद्वाज का बड़ा खुलासा
मकबूल’, ‘ओमकारा’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक विशाल भारद्वाज अब ‘ओ रोमियो’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। इसमें नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। अब विशाल भारद्वाज ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने उन कलाकारों के बारे में बताया जिन्होंने फिल्म में बिना एक भी पैसा लिए काम किया है।
विक्रांत ने नहीं ली कोई फीस
फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, विशाल भारद्वाज ने बताया कि विक्रांत मैसी ने 'ओ रोमियो' के लिए कई साल पहले हामी भरी थी। उस समय जब अभिनेता अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे थे। तब से, विक्रांत के करियर में काफी बदलाव आया है, खासकर '12वीं फेल' की जबरदस्त सफलता के बाद। हालांकि, जब विशाल ने उनसे दोबारा संपर्क किया, तो विक्रांत ने अपनी पुरानी बात का सम्मान करते हुए कोई भी फीस लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने निर्देशक को बताया कि 'मकबूल' फिल्म ने उन्हें सिनेमा में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया था और इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। उन्होंने कहा कि यह भूमिका निभाना उनके लिए एक ट्रिब्यूट जैसा था। व्यस्त कार्यक्रम और बढ़ती मांग के बावजूद विक्रांत ने फिल्म के लिए लगभग आठ से नौ दिनों तक शूटिंग की। लेकिन एक रुपए फीस नहीं ली।
तमन्ना ने भी फ्री में किया काम
विशाल भारद्वाज ने यह भी खुलासा किया कि विक्रांत के अलावा तमन्ना भाटिया ने भी एक भी पैसा लिए बिना 'ओ रोमियो' में काम करने के लिए सहमति दी। हालांकि, बजट की कमी एक कारण थी, लेकिन उनका निर्णय वित्तीय कारणों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण था। हालांकि, दोनों ही कलाकारों की भूमिका छोटी है, लेकिन कहानी में इसका काफी महत्व है, जिससे एक महत्वपूर्ण मोड़ सामने आता है। तमन्ना ने तुरंत इस भूमिका के लिए हामी भर दी और लगभग 12 दिनों तक शूटिंग की, जो मूल योजना से कहीं अधिक थी। अपने किरदार की तैयारी के लिए तमन्ना ने वर्कशॉप भी किए। विशाल भारद्वाज ने इन दोनों ही कलाकारों की उदारता के लिए उनका आभार भी जताया है।
13 फरवरी को रिलीज होगी 'ओ रोमियो'
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार मुंबई के गैगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित बताया जा रहा है। उनके साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में प्रमुख भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सियासी घमासान तेज
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल