यूपी में मासूम की मौत से भड़का जनाक्रोश, थाने पर पथराव, पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त
हाथरस |उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की शनिवार दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।करीब 10 मिनट तक थाने के सामने अराजकता का माहौल बना रहा है। थाने का बोर्ड तोड़ दिया गया। थाना परिसर में खड़ी पुलिस की चार गड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी बीपी गिरी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा
इस दौरान ग्रामीणों को रोकने के प्रयास कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह भी पथराव में घायल हो गए। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा व स्थिति पर काबू पाया। मुरसान को छावनी में तब्दील कर दिया गया।घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला मोहल्ला मढै़या खाई निवासी रूप सिंह का बेटा यश रविवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। तीन लोगों में से दो को पुलिस ने पकड़ा हादसे के बाद भाग रहे कार सवार तीन लोगों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया और कार को कब्जे में ले लिया। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।शव लेकर थाने पहुंचे परिजन इसके बाद परिजन जिला अस्पताल से शव लेकर सीधे थाने पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। धीरे-धीरे यहां मोहल्ले के लोग जमा हो गए और मुरसान राया रोड जाम कर दी।
पुलिस ने दोनों युवकों की सुरक्षा बढ़ाई
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को उनके हवाले किया जाए। स्थिति को भांपकर पुलिस ने दोनों युवकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। रूप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बल प्रयोग की चेतावनी पर भड़का गुस्सा पुलिस ने भीड़ को समझाने और सड़क से हटाने का प्रयास किया, तो माहौल और तनावपूर्ण हो गया। एसएचओ बीपी गिरी ने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मियों को लाठी लेकर तैयार होने के लिए कहा तो लोग भड़क उठे। महिलाओं एवं पुरुषों ने सामने से गुजर रहे रेलवे ट्रैक से पत्थर उठा लिए और पथराव कर दिया। देर शाम तक भीड़ थाने से हटने को तैयार नहीं थी। अधिकारी व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
कार से शराब की बोतल बरामद
जिस कार से दुर्घटना हुई उसे पुलिस ने कुछ देर बाद ही पकड़ लिया। इस कार से शराब की बोतल और खाने का सामान भी मिला है। पुलिस के अनुसार कार में शराब पी जा रही थी, चलाने वाला भी नशे में था। इस कारण भी लोग आक्रोशित थे।दुर्घटना में बच्चे की मौत हुई। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।- चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
बजट सत्र का समापन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 93% रही उत्पादकता
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: ईरान ने दी अमेरिका को नौसैनिक नाकेबंदी पर चेतावनी
सदन में संग्राम: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा 'जादूगर', बीजेपी का जोरदार हंगामा
वाराणसी से ललकार: स्मृति ईरानी ने अखिलेश को अपनी सुरक्षित सीट छोड़ने की चुनौती दी
बिल्डर की मनमानी से बड़ा खतरा: बिना सुरक्षा उपायों के खुदाई ने नोएडा की सर्विस रोड को लील लिया।
होर्मुज स्ट्रेट खुला: वैश्विक तेल संकट टला, भारत को मिली बड़ी संजीवनी
महिला आरक्षण पर रार: प्रियंका गांधी ने सरकार को दी 'पुराना बिल' लाने की चुनौती
आरसीबी का 'शतक': चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली आईपीएल की पहली टीम बनी बेंगलुरु