6 बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर अरेस्ट, जहांगीरपुरी में भीख मांगने के लिए बनाए थे ठिकाने
दिल्ली पुलिस की नार्थ वेस्ट जिला टीम ने बांगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जहांगीरपुरी इलाके में की गई. इन आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, ये आरोपी ट्रांसजेंडर बनकर इलाके में सक्रिय थे. जिनमें प्रतिबंधित IMO ऐप इंस्टॉल था. इन फोन के जरिए ये लोग अपने परिवार से बांगलादेश में संपर्क कर रहे थे.
अवैध बांगलादेशी लंबे समय से दिल्ली में रह रहे थे. इन सभी ने बांगलादेश से भारत में अवैध तरीके से प्रवेश किया था और खुद को ट्रांसजेंडर के रूप में पेश कर जहांगीरपुरी और महेन्द्र पार्क के ट्रैफिक सिग्नल्स पर भीख मांगने का काम करते थे. ये लोग इस तरह की गतिविधि में इसलिए शामिल थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें. जहांगीरपुरी और महेन्द्र पार्क इलाकों में इन प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी. इस अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि 6 बांगलादेशी नागरिक ट्रांसजेंडर बनकर इलाके में सक्रिय हैं.
6 बांग्लादेशी आरोपी अरेस्ट
पुलिस ने 10 दिनों तक इनकी गतिविधियों की निगरानी की और 27 मार्च को सटीक जानकारी मिलने पर इन्हें जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपी में मोहम्मद जकरिया मोइना खान, सुहाना खान, अखी सरकार, मोहम्मद बोइजेद खान पाखी, मोम्मद राना लवली और जॉनी हुसैन जिम्मी शामिल हैं. ये सभी आरोपी 21 से 26 साल के हैं.
ट्रांसजेंडर बन मांगते थे भीख
मोहम्मद जकरिया मोइन खान, जिसकी उम्र 24 साल है और ये आरोपी बांग्लादेश के बारगुना जिला का रहने वाला है. सुहाना खान उर्फ सौरभ की उम्र 21 साल है जो बांग्लादेश के गाजीपुर जिले का रहना वाला है. वहीं अखी सरकार की उम्र 22 साल है, ये आरोपी जिला मदारीपुर का रहने वाला है. मोहम्मद बोइजेद खान उर्फ पाखी जिसकी उम्र 24 साल है और ये सिराजगंज का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस ने कुल 6 लोगों को गिरफ्कार किया है. ये सभी बाग्लादेश के रहने वाले हैं. सभी 6 आरोपियों को एफआरआरओ आरके पुरम, नई दिल्ली के हवाले किया गया है, ताकि सभी को डिपोर्ट किया जा सके.

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा